Search

 
 
 

Latehar  News : अधिवक्‍ता रिषभ रंजन का जिला प्रतिनिधि के रूप में चयन

Latehar News : बता दें कि इसके तहत विचाराधीन कैदियों को विधिक सहायता सेवाएं और निरंतर विधिक शिक्षा परियोजना (Project for Legal Aid Services to Undertrial Prisoners and Continuous Legal Education) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
 
अधिवक्‍ता रिषभ रंजन
  • 30 अक्‍टूबर से शुरू किया गया है अभियान

Latehar News : अधिवक्‍ता रिषभ रंजन का चयन भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में न्याय तक पहुंच अभियान (Justice Access Initiative) के दूसरे बैच के लिए किया गया है. 

 

 

बता दें कि इसके तहत विचाराधीन कैदियों को विधिक सहायता सेवाएं और निरंतर विधिक शिक्षा परियोजना (Project for Legal Aid Services to Undertrial Prisoners and Continuous Legal Education) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. 

 

इस छह माह के कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से पांच वर्ष से कम अनुभव वाले युवा अधिवक्ताओं का चयन जिला प्रतिनिधि के रूप में किया गया है. लातेहार जिले के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता रिषभ रंजन का चयन किया गया है. रिषभ रंजन लातेहार सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार के पुत्र हैं.कार्यक्रम का प्रथम चरण 30 अक्टूबर से शुरू किया गया है. 

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल चार चरणों में संपन्न होगा. इसमें व्यावसायिक आचरण, अधिवक्ता नैतिकता, प्रभावी पैरवी तथा कानूनी सहायता से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.इसके साथ ही, फील्ड वर्क के माध्यम से प्रतिभागियों को एसिड अटैक पीड़ितों, घरेलू हिंसा से प्रभावित व्यक्तियों, LGBTQ+(Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender, and Queer ) समुदाय, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति,वंचित बच्चों और किशोर न्याय से जुड़े मामलों में कानूनी सहायता प्रदान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. 

 

इस पहल का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं की कानूनी दक्षता को बढ़ाना तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है. लातेहार से रिषभ रंजन का चयन होने पर स्‍थानीय अधिवक्‍ता व अन्‍य गणमान्‍य लोगों ने उन्‍हें बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही