Search

 
 
 

Latehar News : सभी विभाग वार्षिक लक्ष्य पूरा करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डीसी

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य हर हाल में हासिल करें. आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग से राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करें.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य हर हाल में हासिल करें. आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग से राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करें. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र व अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई.

 


डीसी ने सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि आपसी समन्वय बनाकर राजस्व संग्रह में तेजी लाएं. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीसी ने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की मामलों की समीक्षा की. अंचल कार्यालयों में लंबे समय से लंबित म्यूटेशन के मामलों को समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. 

 

बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, लातेहार एसडीओ दिनेश कुमार, महुआडांड़ एसडीओ सुलेमान मुंडरी, डीटीओ उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, डीएलओ प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही