Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं में तेजी लाएं- डीसी

लातेहार डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास व मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास व मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. उन्हें आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

 

 

कृषि विभाग की समीक्षा में वर्षा की स्थिति, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना (2026-27) की प्रगति पर चर्चा हुई. इसके साथ ही राज्य योजना (2025-26), फसल सुरक्षा, सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत विभिन्न घटकों की समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रगति एवं किसान समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति व लाभुकों तक लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.


डीसी ने पशुपालन, बकरा, सुअर, भेड़ व कुक्कुट पालन,  बत्तख चूजा वितरण एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण व संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही