Search

 
 
 

Latehar News : उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण स्थल बदलने पर ग्रामीणों में रोष

महुआडांड़ प्रखंड के जामडीह गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाना है. लेकिन अब  इसे सेमरबुढ़नी गांव में स्थानांतरित कर दिया गया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के जामडीह गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाना है. लेकिन अब  इसका स्थान बदल दिया गया है. जामडीह अति पिछड़ा आदिवासी बहुल गांव है. ग्रामीणों को बताया गया कि जामडीह में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य  केंद्र को सेमरबुढ़नी गांव में स्थानांतरित कर दिया गया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

 

Uploaded Image

 डीसी को ज्ञापन देने पहुंचीं मुखिया.

 

हैरानी की बात यह है कि भवन प्रमंडल, लातेहार ने जामडीह में उप स्वास्थ्य  केद्र का भवन बनाने के लिए निविदा भी फाइनल कर दी थी. बाजवूद इसके बिना ग्रामसभा की सहमति लिये और बिना किसी सार्वजनिक सूचना के स्थल बदल दिया गया. जामडीह के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है.

 


मुखिया अमृता देवी के नेतृत्वि में दर्जनों ग्रामीण शनिवार को जिला समाहरणालय पहुंचे और डीसी को आवेदन सौंप कर मामले की जानकारी दी. डीसी ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दोनों स्थरलों का निरीक्षण कर रिर्पोट सौंपने का निर्देश दिया. इधर, ग्रामीणों ने कहा कि उप स्वास्थ्य केद्र जामडीह में ही बनेगा, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही