Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : सीबीएसई 12वीं साइंस में आर्यन, आर्ट्स में अभिषेक बने जिला टॉपर

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नेतरहाट आवासीय विद्यालय का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा है. इस वर्ष विद्यालय के 27 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें साइंस से 16 व आर्ट्स से 11 छात्र शामिल हैं और सभी सफल रहे. विज्ञान संकाय में आर्यन गुप्ता ने सर्वाधिक 92.2 प्रतिशत अंक लाकर लातेहार जिला टॉपर का गौरव हासिल किया है.
Advertisement
Advertisement
सीबीएसई 12वीं में साइंस व आर्ट्स के लातेहार जिला टॉपर.

Latehar : सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नेतरहाट आवासीय विद्यालय का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा है. इस वर्ष विद्यालय के 27 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें साइंस से 16 व आर्ट्स से 11 छात्र शामिल हैं और सभी सफल रहे. विज्ञान संकाय में आर्यन गुप्ता ने सर्वाधिक 92.2 प्रतिशत अंक लाकर लातेहार जिला टॉपर का गौरव हासिल किया है. जबकि, शौर्य प्रतीक ( 89 प्रतिशत) दूसरे व अशोक कुमार (80.2 प्रतिशत) तीसरे स्थारन पर रहे. 

 


वहीं, कला संकाय में अभिषेक कुमार सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक लाकर इस संकाय में जिला टॉपर बने हैं. जबकि सत्यम गुप्ता (93.8 प्रतिशत) दूसरे व पीयूष कुमार (90 प्रतिशत) तीसरे स्थातन पर हैं.  विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंरने कहा कि यह सफलता  छात्रों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही