Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : छिपादोहर व हेहेगढ़ा रेलवे स्टेंशन हटाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक का मिला साथ

पीटीआर के कोर एरिया क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने हेहेगढ़ा और छिपादोहर रेलवे स्टेरशन को हटाने व रेलवे रूट डायवर्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके विरोध में छिपादोहर स्टेशन परिसर में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्न किया गया.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Latehar : लातेहार जिला स्थित पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र स्थित छिपादोहर व हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाये जाने की चर्चा जोरों पर है. बताया जाता है कि पीटीआर के कोर एरिया क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने हेहेगढ़ा और छिपादोहर रेलवे स्टेरशन को हटाने व रेलवे रूट डायवर्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके विरोध में बुधवार को छिपादोहर स्टेशन परिसर में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्न किया गया.


धरना में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह भी शामिल हुए.  उन्होंयने कहा कि दोनों रेलवे स्टेरशन ग्रामीणो की लाइफ लाइन हैं. इन्हें किसी भी सूरत में हटाने नहीं दिया जायेगा. उन्होंाने सरकार से वैकल्पिक व्य वस्थार करने की मांग की. कहा कि इन स्टेहशनों को हटाने से क्षेत्र को लोगों को जिला मुख्याेलय तक आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सड़क मार्ग से दोगनी दूरी तय करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हैं और उनके आंदोलन को समर्थन करते हैं.

 


 समिति के अध्यक्ष बेरोनिका कुजूर ने कहा कि ग्रामीण एकजुट हैं और स्टेशन हटाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी व प्रखंड उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि दोनों स्टेशनों का विकास बेहद जरूरी हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनीता कुमारी, रामचरित्र प्रसाद, दीपा देवी, उमेश राम, मुना गुप्ता, संजय सिन्हा, सुनील प्रसाद, सोनू प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही