Search

 
 
 

Latehar News : विश्‍व पोलियो दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Latehar News : इसके तहत शून्‍य से पांच वर्ष के बच्‍चों को पोलियो की खुराक दी जाती है. उन्‍होंने कहा क‍ि पोलियो रोग उन्‍मूलन के लिए सामुहिक भागीदारी आवश्‍यक है. पोलियो होने से शारीरिक दिव्‍यांगता आ जाती है.
 
विश्‍व पोलियो दिवस
  • पोलियो के उन्‍मूलन के लिए सामुहिक प्रयास आवश्‍यक: इंद्रनाथ

Latehar News :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्‍वावधान में शनिवार को विश्‍व पोलियो दिवस पर प्रोजेक्‍ट उच्‍च विद्यालय, महुआडांड़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) इंद्रनाथ प्रसाद ने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्‍त करने के लिए प्रति वर्ष सरकार के द्वारा अभियान चलाया जाता है. 

 

 

इसके तहत शून्‍य से पांच वर्ष के बच्‍चों को पोलियो की खुराक दी जाती है. उन्‍होंने कहा क‍ि पोलियो रोग उन्‍मूलन के लिए सामुहिक भागीदारी आवश्‍यक है. पोलियो होने से शारीरिक दिव्‍यांगता आ जाती है. उन्‍होंने अपने घर व आसपास के शून्‍य से पांच वर्ष के बच्‍चों को पोलियो की खुराक अवश्‍य लेने की अपील की. उन्‍होंने बच्चों के अभिभावकों को भी सजग रहने की अपील की. 

 

प्रभारी प्रधानाध्‍यापक प्रवीण नगेशिया ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित नही रहना चाहिए. जागरूकता और टीकाकरण के माध्यम से पोलियो मुक्त समाज व राष्‍ट्र की स्‍थापना की जा सकती है.मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्रायें मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही