Latehar News: शनिवार की शाम भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर जनजातीय समुदाय की युवा नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. जिला मुख्यालय के समाहरणालय गेट के पास पुतला दहन कर आक्रोश जताया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और निशा भगत को न्याय दिलाने, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. निशा भगत ने जिस परिस्थिति में आत्महत्या की, वह गंभीर जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि निशा बेंगलुरु में नौकरी कर रही थीं, फिर भी झारखंड की आदिवासी आवाज को बुलंद करने के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा था.
कार्यक्रम में जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, अनिल सिंह, जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री पवन गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश पांडेय, आशा देवी, विष्णुदेव गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा, रितेश कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, पिंटू रजक, सौरभ पांडेय, सोनू कुमार सिंह, राम गणेश सिंह, भगवत सिंह, नागमणि कुमार, संतोष कुमार पांडेय एवं गिरधारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

