Search

 
 
 

Latehar  News: भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर संगठन सशक्तीकरण पर चर्चा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे व जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने शिष्टाचार व औपचारिक मुलाकात की.
 

Latehar : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे व जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने शिष्टाचार व औपचारिक मुलाकात की.  इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की.उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया. मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पिछले 21 व 22 मई को लातेहार में सफलतापूर्वक संपन्न हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की. 

 

उन्होंने इस कार्यक्रम के सफ़लता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव सहित जिले के सभी पदाधिकारियों व प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रशिक्षण पर निर्भर करती है 

 

जिला संगठन द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है. उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. इस अवसर पर राकेश दुबे व मुकेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को लातेहार आगमन का आग्रह किया. इस पर साहू ने शीघ्र ही आने की सहमति प्रदान की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही