Latehar News : जिला मुख्यालय समेंत अन्य प्रखंडों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व मोदी समर्थकों ने विभिन्न मंदिरों में ‘मोदी के नाम एक दिया व आशीर्वाद का दिया जला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु व सुखमय जीवन की कामना की.
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है. उनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. शहर के श्री वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, जुबली चौक के संकट मोचन भवानी दुर्गा मंदिर, थाना चौक और अंबाकोठी के देवी मंडप और राजहार के पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में प्रधानमंत्री जन्मदिन पर आशीर्वाद कर दिया जलाया गया.

