Search

 
 
 

Latehar News : ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यापाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

Latehar News : जिला भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपाइयों ने कहा कि यह पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की बात है.
 
आतिशबाजी करते भाजपाई.

Latehar News : पलामू के पूर्व सांसद व चंदवा निवासी ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाये जाने पर लातेहार जिले के भाजपाइयों में हर्ष है. भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के पास आतिशबाजी कर जश्न मनाया.

 

इसे भी पढ़ें


जिला भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपाइयों ने कहा कि यह पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की बात है. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, गढ़वा प्रभारी पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, रामदेव सिंह, अनिल कुमार सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, आशा देवी सहित अन्य मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही