Search

 
 
 

Latehar News : भाजपाइयों ने मनायी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

मुख्य अतिथि‍ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह शरीक हुए. उन्होंने डॉ श्या‍मा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के आदर्श व राष्ट्रमप्रेम आज भी हम सबके लिए प्ररेणास्रोत हैं.
 
समारोह में भाग लेते भाजपा नेता.

Latehar : लातेहार के भाजपाइयों ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पर्व के रूप में मनाई. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि‍ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह शरीक हुए. उन्होंने डॉ श्या‍मा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 


उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के आदर्श व राष्ट्रमप्रेम आज भी हम सबके लिए प्ररेणास्रोत हैं. डॉ मुखर्जी ने देश को संगठित करने में अहम भूमिका अदा की थी. हमेशा राष्ट्रीहित को सर्वोपरी रखा. भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि डॉ मुखर्जी महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी नेता थे. उन्होंने देश की एकता, अखंडता और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, सेवा व समर्पण का उदाहरण है.


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छोटू राजा ने किया. इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यृक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, रानी देवी सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही