Search

 
 
 

Latehar News : राजस्‍व अभिलेखों में सुधार नहीं हुई तो भाजपा करेगा आंदोलन

भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर जिले के राजस्‍व अभिलेखों में हुई गड़बडि़यों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. मंगलवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में उपायुक्‍त संदीप कुमार से मुलाकात की
 

Latehar : भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर जिले के राजस्‍व अभिलेखों में हुई गड़बडि़यों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. मंगलवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में उपायुक्‍त संदीप कुमार से मुलाकात की. उन्‍होने उपायुक्‍त को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि जिले के बालूमाथ, बरवाडीह, महुआडांड, चंदवा, मनिका, गारू और लातेहार में हाल सर्वे के दौरान राजस्व अभिलेखों में भारी त्रुटियां हुई हैं. 

 

इस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. हाल सर्वे में सुधार की मांग को ले कर कई बार धरना व प्रदर्शन भी किया गया है. झारखंड विधानसभा में भी इस ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था. इसके बाद  सरकार ने 31 अक्टूबर 2019 को पुनः सर्वे का निर्देश दिया था. लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त अधिसूचना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. 

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि अविलंब त्रुटिपूर्ण हाल खतियान  में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई  तो भारतीय जनता पार्टी लातेहार  जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.  प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय व अधिवक्‍ता राजीव रंजन पांडेय आदि शामिल थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही