Search

 
 
 

Latehar News: सी.डी रेशियों लक्ष्य से पीछे, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं हो- DC

समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति  एवं डीएलआरएसी की मासिक बैठक हुई. बैठक में विभिन्ना बैंकों के लक्ष्यों  की समीक्षा के दौरान उपायुक्तु ने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें.
 

Latehar: समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति  एवं डीएलआरएसी की मासिक बैठक हुई. बैठक में विभिन्न बैंकों के लक्ष्यों  की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें. निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें.

 

बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. और वार्षिक ऋण योजना 2025-2026 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सी.डी रेशियों पर चर्चा हुई. DC ने सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में वार्षिक साख योजना 2025–2026 मार्च तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई. समीक्षा मे पाया गया कि लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं हुआ है. उपायुक्त ने बैंकों को निर्देशित किया इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सभी बैंक लक्ष्य के अनरूप कार्य करना सुनिश्चित करें.


 
बैठक में एलडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च तक में बैंको की सीडी रेसियो कुल उपलब्धि 42.75 प्रतिशत हुई है. जिले में पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत डीबीटी के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने वाले लाभुकों की कुल संख्या 68,508 हो चुकी है. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने कहा कि स्वरोजगार, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं में बैंकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ताकि आमजन को समय पर ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, अग्रणी विकास अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक रांची, मृदुला सोरेन, एलडीएम, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही