Search

 
 
 

Latehar News : बैद्यनाथ राम की जीत पर जश्न, लोगों ने की आतिशबाजी

बैद्यनाथ राम के पुत्र प्रभात कुमार अपने पिता की जीत से काफी उत्साैहित हैं. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है. राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद लोगों की अपेक्षायें और बढ़ गयी हैं.
 
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते.

Latehar : राज्यनसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत पर लातेहार में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. बैद्यनाथ राम के लातेहार स्थित आवासीय परिसर समेत शहीद चौक पर खूब आतिशबाजी की गई. यह वही शहीद चौक है जहां बैद्यनाथ राम का बचपन गुजरा था. मुहल्लेकवासी भी काफी खुश हैं.


 बैद्यनाथ राम के पुत्र प्रभात कुमार अपने पिता की जीत से काफी उत्साैहित हैं. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है. राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद लोगों की अपेक्षायें और बढ़ गयी हैं. प्रभात कुमार ने लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दीं. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, अरुण कुमार दुबे, समशुल होदा, जुनैद अनवर, सुदामा प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार यादव ने बैद्यनाथ राम को जीत की बधाई दी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही