Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : स्टैंड के बाहर बस-ऑटो लगाया तो कटेगा चालान- डीटीओ

डीटीओ उमेश मंडल व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी बस व ऑटो चालकों को अपने-अपने स्टैंड में ही वाहन खड़ा करने व यात्री चढ़ाने या उतारने का निर्देश दिया है. कहा कि गाड़ी स्टैंड के बाहर लगाने पर जुर्माना वसूला जायेगा.
Advertisement
Advertisement
वाहन मालिकों व एजेंटों के साथ बैठक करते डीटीओ व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी.

Latehar : लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उमेश मंडल व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी बस व ऑटो चालकों को अपने-अपने स्टैंड में ही वाहन खड़ा करने व यात्री चढ़ाने या उतारने का निर्देश दिया है. कहा कि गाड़ी स्टैंड के बाहर लगाने पर जुर्माना वसूला जायेगा. डीटीओ व कार्यपालक पदाधिकारी ने यह आदेश मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में वाहन मालिकों व एजेंटों के साथ बैठक में दिया.


अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी बस मालिकों व एजेंटों को बसों को धर्मपुर स्थित स्टैंड में ही खड़ा करने का निर्देश दिया. कहा कि स्टैंड में ही यात्रियों को बैठाया या उतारा जायेगा. शहर में अन्य किसी स्थान जैसे थाना चौक, धर्मपुर चौक या सर्किट हाउस के पास बसें खड़ी करने पर उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. 


अधिकारियों ने कहा कि ऑटो चालक सड़कों पर इधर-उधर अपने वाहन लगा देते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है. ऐेसे ऑटो चालकों से जुर्माना वसूला जायेगा. ऑटो को नगर पंचायत कार्यालय रोड स्थित ऑटो स्टैंड व पार्किंग तथा रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड में ही खड़ा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी  भगत, राजकुमार वर्मा, कलदंर आजाद, संतोष कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, अयोध्याै प्रसाद जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही