Search

 
 
 

Latehar News : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना गरीबों के इलाज में मददगार- डीसी

Latehar News: डीसी ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है. इसका उद्देश्य है कि पैसे के अभाव में किसी गरीब का इलाज बाधित न हो. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
 
डीसी संदीप कुमार.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना जिले के गरीब परिवारों के लिए काफी मददगार है. इस योजना से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गंभीर बीमारी, सर्जरी व कैंसर के इलाज में आर्थिक सहायता दी जाती है.

 

इसे भी पढ़ें

 
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है. इसका उद्देश्य है कि पैसे के अभाव में किसी गरीब का इलाज बाधित न हो. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. जिले के सभी बीडीओ व कल्याण पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर इस योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें.


उन्होेने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए तीन से 25 हजार और 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के रोगियों के लिए डेढ़ हजार से 15 हजार रुपये तक की राशि बीमारी की प्रकति के अनुसार दी जाती है. अनसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को आनलाइन निर्गत जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति, सिविल सर्जन या प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न कर देना होगा. आवेदन जिला कल्याण कार्यालय, सिविल सर्जन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी अथवा परियोजना निदेशक आईटीडीए के कार्यालय,प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही