Latehar News : शहर के अंबाकोठी में श्री रामचरित मानस नवाह्रन पारायण पाठ महायज्ञ का 53वां अधिवेशन का शुभारंभ 10 अक्टूबर से किया गया.
मौके पर बतौर मुख्य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सप्तनीक थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया. इसके बाद कलश यात्रा शहर के बााइपास चौक और मुख्य पथ होते हुए महायज्ञ परिसर पहुंची.
महायज्ञ समिति के मुख्य सरंक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि 11 अक्टूबर से नवाह्रन परायण पाठ का शुभारंभ किया गया जायेगा. उन्होंने बताया कि सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक परायण पाठ व सध्या में आरती और भजन कीर्तन व रामलीला का मंचन किया जायेगा.
मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार महलका, निर्मल महलका, राजेश सिंह सुनील कुमार शौंडिक, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अनूप महलका, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, दिनेश कुमार महलका, संतोष अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, सुरेश प्रसाद, प्रकाश मोहन अग्रवाल, मदन प्रसाद, आशीष प्रसाद, रितेश कुमार महलका व संतोष पासवान समेंत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

