Search

 
 
 

Latehar News : समाहरणालय से जिला स्‍टेडियम तक चला स्‍वच्‍छता अभियान

Latehar News :इस मौके पर उपायुक्‍त संदीप कुमार ने कहा कि आज जिस क्षेत्र में रहते हैं, उसे साफ सुथरा रखें. उन्‍होंने कहा क‍ि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी स्‍तर पर  नगर पंचायत व एसएलआरएम के द्वारा शहर की सफाई के लिए कार्य किया जा रहा है. लेकिन आम लोगों को भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, तभी हमारा क्षेत्र स्‍वच्‍छ व साफ रखेगा.
 
डीसी संदीप कुमार
  • उपायुक्‍त ने लोगों से अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ व स्‍वच्‍छ रखने की अपील की

Latehar News : शहर के समाहरणालय से जिला स्‍टेडियम तक गुरूवार की सुबह स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान 2026 चलाया गया .अभियान में उपायुक्‍त संदीप कुमार समेंत नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन समेंत कई वार्ड पार्षद व अधिकारियों ने भाग लिया. 

 

 

इस मौके पर उपायुक्‍त संदीप कुमार ने कहा कि आज जिस क्षेत्र में रहते हैं, उसे साफ सुथरा रखें. उन्‍होंने कहा क‍ि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी स्‍तर पर  नगर पंचायत व एसएलआरएम के द्वारा शहर की सफाई के लिए कार्य किया जा रहा है. लेकिन आम लोगों को भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, तभी हमारा क्षेत्र स्‍वच्‍छ व साफ रखेगा.

 

उन्‍होंने जिला वासियों से भी अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ व सुंदर रखने की अपील की. नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि हमें स्‍वच्‍छता पर ध्‍यान देना चाहिए. 

 

अपने अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को स्‍वच्‍छ रख कर कई बीमारियों से बच सकते हैं. उन्‍होंने अपने घर व बाहर जल जमाव नहीं होने देने की अपील की. कहा कि जल जमाव से मच्‍छर पनपते हैं और मच्‍छरों के काटने से कई प्रकार के रोग होते हैं. 

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पार्षद  इंद्रदेव उरांव, जयराज कपूर व मनोज दास, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश, पेयजल व स्‍वच्‍छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही