Latehar News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में भाल लिया. सीएम और कल्पना सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सफल दांपत्य जीवन की कामना की.
इसे भी पढ़ें
सीएम ने विधायक रामचंद्र सिंह, उनके परिवार के अन्य सदस्यों और सगे-संबंधियों से भी मुलाकात की. मंगरा गांव पहुंचने पर हैलिपैड पर प्रमंलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव ने सीएम की अगवानी की. स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

