Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने जिले के अधिकाररियों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है. कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें
डीसी गुरुवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आईटीडीए, झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने सभी योजनाओं की प्रगति की जानाकारी ली. कहा कि प्रत्येक योजना के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें. विशेषकर स्वास्थ्य व कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोजिनी तिर्की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, संबंधित कार्यपालक अभियंता व अधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

