Latehar News : लातेहार जिले के कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाश शनिवार को रैली निकाली. “संविधान बचाओ, लोकतंत्र मजबूत करो” अभियान के तहत यह रैली शहर के अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक से शुरू होकर समाहरणालय मोड़ तक गयी. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की.
इसे भी पढ़ें
रैली में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए. उन्होंने समाहरणालय मोड़ पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. कहा कि ज्ञानेश कुमार ने आयोग के दो अन्य सदस्यों के सुझाव प्रस्ताव को खारिज कर एसआईआर लागू कराया. इसमें करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम काटे गये.
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की. मौके पर कांग्रेस के लातेहार जिला प्रभारी भीम कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, मनरेश ठाकुर, बृंद बिहारी यादव, प्रेम कुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, पंकज तिवारी, दरोगी यादव, हरिशंकर यादव सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

