Latehar News : दिल्ली के रामलीला मैदान मे आगामी एक नवंबर को कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली का आयोजन किया जायेगा. इस रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेसियो का एक जत्था सुरक्षित बस से शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ.
मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में लाखों लोग भाग लेगें. उन्होंने बताया कि लातेहार से भी एक हजार से अधिक कांग्रेसी रेल व सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि यह रैली संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आहुत की गयी है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों से उनका वोट करने का अधिकार छीन रही है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह लड़ाई लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जा रही है.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, अख्तर अंसारी, लाडले हसन और फूलचंद यादव आदि मौजूद थे.