Search

 
 
 

Latehar News : कांग्रेसियों का कल विरोध रैली व पुतला दहन, बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गयी

Latehar News : उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार की सरकार चुनाव आयोग को अपना पुतला बना दिया है और ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं. कांग्रेस इसे कतई बरदास्‍त नहीं करेगा. उन्‍होंने उक्‍त रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी कमिटियों के नेता व कार्यकर्ताओ को भाग लेने की अपील की.
 
कल विरोध रैली व पुतला दहन

Latehar News : अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमिटि, महुआडांड़ की एक बैठक 14 अक्‍टूबर आयोजित की गयी. अध्‍यक्षता जिला महासचवि रामनरेश ठाकुर ने की. श्री ठाकुर ने बताया कि 15 अक्टूबर को महुआडांड़ में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार का इस्‍तीफा की मांग को लेकर विशाल विरोध रैली व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

 

 

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार की सरकार चुनाव आयोग को अपना पुतला बना दिया है और ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं. कांग्रेस इसे कतई बरदास्‍त नहीं करेगा. उन्‍होंने उक्‍त रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी कमिटियों के नेता व कार्यकर्ताओ को भाग लेने की अपील की.

 

बैठक में कांग्रेस प्रदेश संयुक्‍त सचिव कांता एक्का,  महुआडांड़ प्रखंड उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फ्रिदा कुजूर, कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला टोप्पो, कांग्रेस जिला महासचिव सह मुखिया सुषमा कुजूर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रखंड महासचिव संजय तिग्गा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रानु खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही