Search

 
 
 

Latehar News : एसआईआर को लेकर सतर्क रहें कांग्रेस कार्यकर्ता- के राजू

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर जिला उपाध्य क्ष व महासचिवों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया है.
 
Latehar News

Latehar : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि एसआईआर में बीएलए की भूमिका अहम है. किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं छूटे इसका पूरा ख्याल रखना है. के. राजू शुक्रवार को लातेहार जिले के चंदवा और मनिका प्रखंड में पंचायत व प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी थे.

 

Uploaded Image

बैठक में शामिल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू व अन्य.


बाद में लातेहार परिसदन में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर जिला उपाध्य क्ष व महासचिवों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया है. उन्होंने विधायक रामचंद्र सिंह व जिला अध्याक्ष कामेश्वहर प्रसाद यादव के कार्यों की सराहना की. कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में और अधिक मजबूत हो कर उभरेगी.

 


बैठक में कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी प्रभारी भीम कुमार, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, जिला अध्यिक्ष कामेश्व्र यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार विधानसभा प्रभारी निशिकांत प्रकाश जायसवाल, मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही