Search

 
 
 

Latehar News :पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीब व आम लोगों की हितैषी नहीं है. यह पूंजीपतियों की सरकार है.
 
प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी.

Latehar : पेट्रोल, डीजल, गैस व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लातेहार जिला कांग्रेस ने शनिवार को समारणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीब व आम लोगों की हितैषी नहीं है. यह पूंजीपतियों की सरकार है.

 


उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी. जिला उपाध्यक्ष सह मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. मौके पर अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, रविंद्र राम, गूंजर उरांव, हिसामुल अंसारी, पिंटू सिंह, बृंद बिहारी यादव, मोती उरांव, प्रिंस गुप्ता, दरोगी यादव, असगर खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही