Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने किया कंट्रोल रूम व अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण

उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा शनिवार को जिला कंट्रोल रूम और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया
 

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा शनिवार को जिला कंट्रोल रूम और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. 

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले का अद्यतन प्रतिवेदन संधारित रखें. 

 

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. अनुमंडल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा. 

 


उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्यों का निष्पादन किया जाए.इस  दौरान अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक उपस्थित थे.

 

 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही