Search

 
 
 

Latehar News : टोरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर माकपा ने दूसरी रात भी बनाई मानव श्रृंखला

Latehar News : इसी क्रम में रविवार की रात कामता चौक में मानय श्रृखंला बना कर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की इस्तीफा देने की मांग की.
 
ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर माकपा का आंदोलन जारी

Latehar News : टोरी रेलवे स्‍टेशन में आरओबी का निर्माण कराने व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की इस्तीफा की मांग को लेकर सीपीआईएम (माकपा) ने पिछले शनिवार से आंदोलन शुरू किया है.इसके तहत प्रति दिन संध्‍या छह बजे से रात्रि नौ बजे तक चंदवा प्रखंड के कामता चौक पर प्रदर्शन किया जा रहा है. 

 

 

इसी क्रम में रविवार की रात कामता चौक में मानय श्रृखंला बना कर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की इस्तीफा देने की मांग की.

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राज्य कमिटि सदस्य अयूब खान कने कहा कि टोरी रेलवे क्रासिंग में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए चार साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन शिलान्‍यास किया था.

 

मौके पर तत्‍कालीन सांसद सुनील सिंह और विधायक बैद्यनाथ राम मौजूद थे. लेकिन आज तक आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व रेलवे मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव जिम्‍मेवार हैं, उन्‍हें नैतिक जिम्‍मेवारी लेते हुए अपने पद से इस्‍तीफा देना चाहिए.

 

उन्‍होंने बताया कि संगइन आंदोलन और पत्राचार के माध्यम से पिछले कई वर्षों से इस मांग से अवगत करा रहे हैं. मौके पर जिला सचिव रसीद मियां, ग्राम प्रधान पचु गंझु, मोफील खान के अलावा टिंकु खान,अशोक गंझु साजीद खान, सजेबुल खान,रियाज खान, ईमरान खान,अजमुल खान,अमरूल खान,हुसैन खान,एजाज खान,नौसाद खान व  सलमान खान आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही