Latehar News: कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीआरपीएफ के शहीद जवानों की स्मृति में सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन ने शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद लांस नायक एस. कुजूर के पैतृक आवास विश्रामपुर (महुआडांड़) लातेहार पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और लांस नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें:
इंस्पेक्टर जेबी सोरेन एवं महुआडांड़ थाना के थाना प्रभारी रवि कुमार ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने शहीद की वीर पत्नी ज्योति मणि कुजूर को अंगवस्त्र, साड़ी, दैनिक उपयोगी वस्तुएं, फल एवं मिठाई इत्यादि देकर सम्मानित किया. अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना.
पीतबास पण्डा (द्वितीय कमान अधिकारी) ने कहा कि हमारे जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता. सीआरपीएक परिवार हमेशा अपने शहीदों के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. उनके सम्मान और कल्याण के लिए बल सदैव प्रतिबद्ध है. उन्होंने परिवार को भविष्य में भी हर संभव प्रशासनिक एवं विभागीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

