Search

 
 
 

Latehar News : बेटियां परिवार, समाज व राष्ट्र की अमूल्य धरोहर- डीसी

सदर अस्पताल, लातेहार में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डीसी संदीप कुमार ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं.
 
नवजात बेटी की मां को उपहार देते डीसी संदीप कुमार व अन्य.

Latehar : सदर अस्पताल, लातेहार में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डीसी संदीप कुमार ने समारोह में अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित किया. उन्हें उपहार स्वरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित किट व फल दिए. कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं. उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा व सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है.

 


उन्होंने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जनआंदोलन है. बेटियों के जन्म का सम्मान, उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.


डीसी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति का आधार महिलाओं एवं बेटियों का सशक्तिकरण है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही