Search

 
 
 

Latehar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर DC व DDC ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को वॉटरशेड-पीएमकेएसवाई 2.0 परियोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
 
Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को वॉटरशेड-पीएमकेएसवाई 2.0 परियोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 
कार्यक्रम में उपायुक्त सह अध्यक्ष वाटरशेड डेवलपमेंट कमिटी संदीप कुमार व उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष-सह-परियोजना प्रबंधक, वॉटरशेड लातेहार सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा पौधारोपण किया गया. 
इस अवसर पर वॉटरशेड-पीएमकेएसवाई 2.0 की परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में भूमि संरक्षण पदाधिकारी, लातेहार विवेक मिश्रा, जिला तकनीकी विशेषज्ञ और सभी जलछाजन विशेषज्ञों सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई. 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल व  मृदा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी जिलेवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की.
उन्होंने जल संरक्षण व मृदा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व मृदा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही