Search

 
 
 

Latehar News : कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें- डीसी

डीसी संदीप कुमार ने हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों में प्रति शपथपत्र दायर करने की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित विभागों से कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा की. बैठक में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से जुड़े लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई. डीसी ने एसे मामलों में प्रति शपथपत्र दायर करने की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित विभागों से कोर्ट से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.


बैठक में डीसी ने ऐसे मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.  जिन मामलों में प्रति शपथपत्र दायर किया जाना है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कहा कि न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है.
उन्होंने सभी विभागों को विधि शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व समय पर प्रति शपथपत्र दाखिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ व सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही