Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : मतदान खत्म, बोले नाथवानी- मुझे सभी विधायकों का समर्थन प्राप्त

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई. विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
 
  • शाम 5 बजे से होगी मतगणना

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई. विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान का समय शाम चार बजे तक निर्धारित था, जिसके बाद अब शाम पांच बजे से मतों की गणना शुरू होगी.

 

मतदान से पहले भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है. सभी विधायकों पर भरोसा है. यदि मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से झारखंड की सेवा करूंगा. कांग्रेस विधायकों के समर्थन के सवाल पर नाथवानी ने कहा कि मुझे सभी का समर्थन प्राप्त है.

 


राज्यसभा चुनाव में इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें शाम पांच बजे शुरू होने वाली मतगणना और उसके नतीजों पर टिकी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही