Search

 
 
 

Latehar News: नशा मुक्ति जागरुकता रथ को डीसी ने किया रवाना

नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर राज्यव्यापी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से तीन जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 

Latehar: नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर राज्यव्यापी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर से तीन जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज एवं विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. इसके दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एलईडी वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा. 

 


एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता संबंधी वीडियो, संदेश एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक अभियान का संदेश पहुंच सके. अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके. इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी अन्य उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही