Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने SIR जागरूकता रथ को रवाना किया

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 
Latehar News

Latehar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

 

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, अपात्र व मृत मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाना है. 

 

 

उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन व स्थानांतरण की प्रक्रिया सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएगा. 

 

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए समय पर अपने मतदाता संबंधी कार्य पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है.

 

जागरूकता रथ के माध्यम से जिलेभर में ऑडियो संदेश, प्रचार सामग्री व जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें.

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  प्रभात कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही