Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शनिवार को गोवा मॉडल डिग्री कॉलेज व जालिम खुर्द पंचायत भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने कॉलेज परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कॉलेज में छात्रावास के निर्माण में देरी होने पर डीसी ने नाराजगी जताई और संवेदक व एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें
कॉलेज भवन के समीप वाले स्थान पर अवैध कब्जा पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने सीओ को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया.
इसके बाद डीसी ने जालिम खुर्द पंचायत भवन का निरीक्षण किया. उस समय पंचायत भवन में कोई कर्मी नहीं था. डीसी ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी भवनों व संस्थानों में हो रहे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही व विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एसडीओ दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सीओ नन्द कुमार मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

