Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मिला आश्वासन

डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जल्द जांच कराकर समाधान किया जाएगा.
 
लोगों की फरियाद सुनते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जल्द जांच कराकर समाधान किया जाएगा.

 


डीसी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही