Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: पर्यटन व खेल को बढ़ावा देने को लेकर DC ने की बैठक, दिए कई अहम निर्देश

जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह-नोडल पदाधिकारी पर्यटन ने जिले के श्रेणी ए, बी, सी और डी पर्यटक स्थलों की जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह-नोडल पदाधिकारी पर्यटन ने जिले के श्रेणी ए, बी, सी और डी पर्यटक स्थलों की जानकारी दी. बैठक में उपायुक्त ने सभी पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और पहुंच पथ को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

 
बेतला नेशनल पार्क एवं महुआडांड स्थित भेड़ियां अभ्यारण्य को नेतरहाट पर्यटन प्राधिकार की तर्ज पर विकसित करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. वहीं, नेतरहाट पर्यटन प्राधिकार के सुचारू संचालन के लिए पीएमयू गठन करने एवं शैले हाउस में कार्यालय स्थापित करने को कहा. साथ ही, जिले में संचालित सभी आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्रों की समीक्षा की. 

 

उपायुक्त ने कहा कि सभी केन्द्रों के प्रशिक्षु खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें खिलाड़ियों को जिला प्रशासन हर जरूरी सहयोग देगा. 2005 से संचालित डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष के लिए आवासीय केन्द्र खोलने को कहा गया. इसके अलावा ग्राम भुसूर में तैयार किए जा रहे इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. 

 

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लातेहार में पर्यटन और खेल की अपार संभावनाएं हैं. बेहतर आधारभूत संरचना और प्रशिक्षण से जिले के युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही