Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले क्षेत्र के सभी छठ घाटों व तालाबों की सफाई कराने का निर्देश दिया. कहा कि छठ महापर्व में स्वाच्छता का बहुत महत्व है. श्रद्धालुओं की भावना का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें
इस दौरान डीसी ने नगर पंचायत की ओर से शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. अनावश्यक विलंब नहीं हो इसका ख्याल रखें. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, सहायक अभियंता कुमार रवि समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

