Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का किया उद्घाटन,आम बिक्री की शुरुआत

उपायुक्‍त संदीप कुमार ने गुरूवार को समाहरणालय परिसर में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) द्वारा स्थापित कैनोपी के माध्यम से आम बिक्री का शुभारंभ किया
 
  • आम बिक्री की शुरुआत

Latehar : उपायुक्‍त संदीप कुमार ने गुरूवार को समाहरणालय परिसर में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) द्वारा स्थापित कैनोपी के माध्यम से आम बिक्री का शुभारंभ किया. उपायुक्त संदीप कुमार ने फीता काटकर कैनोपी का उद्घाटन किया तथा किसानों द्वारा उत्पादित आम की बिक्री प्रक्रिया का अवलोकन किया. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीएमएमयू-लाइवलीहुड व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, लातेहार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. 

 

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक गरीब किसानों को इस पहल से जोड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विपणन मंचों का विस्तार किया जाना चाहिए. 

 

कैनोपी के माध्यम से किसानों के उत्पादों की सीधी बिक्री कर उन्हें आजीविका संवर्धन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना, बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना तथा उत्पादकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना है. उन्होंने किसानों को संगठित होकर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से अपने उत्पादों के विपणन के लिए प्रेरित किया. 

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से किसानों को बाजार से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही