Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय व बरवाडीह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड-अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई व  आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया.
 
निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमार .

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय व बरवाडीह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड-अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई व  आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया. उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय आने व दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया.


डीसी ने कैश बुक को भी देखा और अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई करने और वहां आने वालो आम लोगों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

 


बरवाडीह व मनिका सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं व अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज समेत अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही