Search

 
 
 

बोकारो में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर फरार, इलाज में लापरवाही का आरोप

जिले के आईटीआई मोड़ स्थित शिव अस्पताल में प्रसव के बाद 19 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.
 
  • ब्लड के नाम पर वसूले 10 हजार

Bokaro : जिले के आईटीआई मोड़ स्थित शिव अस्पताल में प्रसव के बाद 19 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.

 

मृतका की पहचान चास प्रखंड के सेनाबाद गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों का आरोप है कि रातभर महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. कई बार गुहार लगाने के बाद अस्पताल कर्मियों ने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर इलाज शुरू कराया, लेकिन गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई.

 

आरोप यह भी है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद उसे समय पर रेफर नहीं किया गया. वहीं, ब्लड चढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये भी वसूले गए. घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है.

 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी अस्पताल में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग छापेमारी कर मशीन सील कर चुका है. चास थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही