Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने बालिका छात्रावास व सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सफाई पर जोर

डीसी संदीप कुमार ने आदिवासी बालिका छात्रावास व केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बिंदुवार जानकारी ली.
 
निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमार व अन्य.

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिला होमगार्ड की तैनाती का निर्देश


 
Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने आदिवासी बालिका छात्रावास व केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बिंदुवार जानकारी ली. साफ-सफाई, सुरक्षा व छात्राओं के रहने की सुविधाओं की समीक्षा की.


डीसी ने छात्रावास परिसर की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. छात्राओं की सुरक्षा के लिए वहां महिला होमगार्ड की जल्द तैनाती सुनिश्चित करने को कहा.

 


इसके बाद डीसी ने केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कक्षाओं की स्थिति, शिक्षक उपस्थिति, साफ-सफाई, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. पठन-पाठन व्यवस्था की जानकारी ली तथा छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की.


उन्होंने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें और अनुशासन व नियमितता बनाए रखें. मौके पर मौजूद महिला अधिकारियों ने छात्रावास के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया. छात्राओं के रहने, भोजन, स्वच्छता व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.


इसके बाद डीसी ने क्षतिग्रस्त औरंगानदी पुल का जयजा लिया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुल की मरम्मत व सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, कोषागार पदाधिकारी  निहारिका वर्मा, कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही