Search

 
 
 

Latehar News :  दो बाइक की टक्कर  ,दो बच्चियां समेत चार घायल

जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद आए दिन हादसे हो रहे हैं. सोमवार को बरवाडीह में सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हुए थे, वहीं मंगलवार को बरवाडीह-कुटमू रोड पर एक और हादसा हो गया.
 

Latehar : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद आए दिन हादसे हो रहे हैं. सोमवार को बरवाडीह में सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हुए थे, वहीं मंगलवार को बरवाडीह-कुटमू रोड पर एक और हादसा हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, बरवाडीह-कुटमू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चियों समेत चार लोग घायल हो गए.घायलों में बरवाडीह बाजार निवासी विजय प्रसाद, उनकी पुत्री, एक अन्य सात वर्षीय बच्ची और एक बाईक सवार शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

 

घटना के बाद वन विभाग के रेंजर अजय टोप्पो और डीएफओ ऑफिस के प्रशांत भास्कर (चंदन ) मोके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल विजय प्रसाद एवं उनकी पुत्री को तत्काल अपने वाहन से डालटनगंज सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही