Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने मंडल डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीसी संदीप कुमार ने मंडल डैम व आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया. उनके साथ गढ़वा डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा व लातेहार एसपी कुमार गौरव भी थे. संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को परियोजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
 
डैम का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को बरवाडीह के मंडल डैम व आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया. उनके साथ गढ़वा डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा व लातेहार एसपी कुमार गौरव भी थे. डीसी ने संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि काम की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए.

 


उन्होंने परियोजना के काम में आ रही बाधाओं व कार्य में विलंब के कारणों पर विस्तार से चर्चा की. अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं. अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन का भी जायजा लिया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा मौके पर एसडीओ दिनेश कुमार, बीडीओ रश्मि रेखा मिंज, सीओ व अन्य अधिकारी और एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही