Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने भूसुर पंचायत में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कार्य में लगी एजेंसियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमार व अन्य.
डीसी ने निरीक्षण के दौरान परिसर में प्रस्तावित विभिन्न खेल संरचनाओं व अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया. कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए. बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पहुंच मार्ग (रोड) का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी मेरी मड़की व अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment