Search

 
 
 

Latehar News :  डीसी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Latehar News : इस दौरान उपायुक्‍त ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों को इसे लेकर कई आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. उन्‍होंने छठ पूजा से पहले शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों में साफ सफाई व पहुंच पथ को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.
 
डीसी संदीप कुमार

Latehar News : उपायुक्‍त संदीप कुमार ने सोमवार को जिला मुख्‍यालय के चाणक्‍यनगरी समेंत अन्‍य  छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला जनंसपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता व अंचल अधिकारी नंद कुमार राम मुख्‍य रूप से उपस्थित थे.

 

 

इस दौरान उपायुक्‍त ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों को इसे लेकर कई आवश्‍यक दिशा निर्देश दिया. उन्‍होंने छठ पूजा से पहले शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों में साफ सफाई व पहुंच पथ को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

 

औरंगा नदी मुख्‍य छठ घाट पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपायुक्‍त को समिति के द्वारा किए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि छठ पूजा पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए साफ सफाई के अलावा विद्युत प्रकाश, ध्‍वनि आदि की व्‍यवस्‍था की जाती है.

 

छठ घाट को व्‍यवस्थित करने के लिए भी कई उपाय किये जाते हैं. मौके पर नगर पंचायत के प्रबंधक राजकुमार वर्मा, धीरज गुप्ता व पिंटू कुमार के अलावा श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के कई सदस्‍य आदि उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही