Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

 

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी व अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक पथ निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों द्वारा उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया. 

 

प्राप्त आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर व दयनीय हो चुकी है, जिससे आमजनों, स्कूली बच्चों व मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. 


उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.  

 

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही