Search

 
 
 

Latehar News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डीसी ने किया पौधरोपण

Latehar News: उपायुक्त संदीप कुमार ने समाज के सभी लोगों से बेटी के जन्म पर पौधारोपण करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस पहल से बेटियों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटी के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्रत्येक घर में पोषण वाटिका विकसित करने का संदेश दिया गया.
 
उपायुक्त संदीप कुमार पौधरोपण करते

Latehar News: उपायुक्त संदीप कुमार और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अवसर पर बुधवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत फलदार पौधारोपण किया. उपायुक्त संदीप कुमार ने समाज के सभी लोगों से बेटी के जन्म पर पौधारोपण करने का आह्वान किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने कहा कि इस पहल से बेटियों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटी के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्रत्येक घर में पोषण वाटिका विकसित करने का संदेश दिया गया. 


उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने गृह भ्रमण के माध्यम से अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में सभी परिवारों को इस पोषण माह के दौरान फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित एवं निर्देशित किया. उन्होंने पोषण वाटिका के माध्यम से परिवारों में पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया. 


मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक अनीता कुमारी, सेविकाएं एवं लाभुक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही