Search

 
 
 

Latehar News:  धान खरीदी को लेकर डीसी ने की समीक्षा, लंबित भूमि सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Latehar News: शनिवार को उपायुक्त ने खरीफ फसल खरीद 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति की अग्रिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारियों को लंबित भूमि सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा पात्र किसानों से संबंधित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

Latehar News: लातेहार जिले में 3858 किसानों का भूमि सत्यापन लंबित है. उपायुक्त संदीप कुमार ने इस पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारियों को लंबित भूमि सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा पात्र किसानों से संबंधित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. 


इसे भी पढ़ें:


शनिवार को उपायुक्त ने खरीफ फसल खरीद 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति की अग्रिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. 


किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए. बैठक में धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन, पैक्स एवं लैम्प्स की स्थिति, राइस मिलों से टैगिंग, किसानों के भूमि सत्यापन तथा धान क्रय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई.

 
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने तथा धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा ऑनलाइन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी जुड़े थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही